NIMS हॉस्पिटल में आग से आधी रात मची भगदड़; मरीज को गोद में लेकर दौड़े परिजन; खुले आसमान के नीचे कटी रात
नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित निम्स हॉस्पिटल में शुक्रवार रात करीब 11 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वार्डों में धुआं फैलने लगा। देखते ही देखते अस्पताल का माहौल ऐसा हो गया कि इलाज करा रहे मरीजों को बचाने के लिए परिजन उन्हें लेकर बाहर की ओर भागने लगे। सबसे ज्यादा परेशानी उन मरीजों और उनके परिजनों को हुई, जिनके लिए चलना-फिरना भी मुश्किल था। कुछ परिजन मरीजों को सहारा देकर बाहर लेकर आए तो कुछ मरीजों को स्ट्रेचर और अन्य साधनों से बाहर निकाला गया। आग और धुएं के बीच अस्पताल परिसर में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।ओटी की छत से उठीं आग की लपटें पुलिस के अनुसार, चंदवाजी इलाके में स्थित निम्स हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर पर ऑपरेशन थिएटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.