नई दिल्ली, जून 23 -- NIACL Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुके और बैंकिंग व इंश्योरेंस क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी के साथ अपने करियर की शुरुआत करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहद शानदार खबर आई है। देश की सबसे बड़ी सामान्य बीमा कंपनियों में से एक न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कंपनी पूरे देश में कुल 550 रिक्त पदों को भरने जा रही है। इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं और उन्हें पहले से किसी वर्क एक्सपीरियंस की आवश्यकता नहीं होगी। शैक्षणिक योग्यता: NIACL अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत सरकार ...