NH-9 को शाहबेरी से जोड़ने वाली सड़क होगी चौड़ी, नोएडा से गाजियाबाद तक मिलेगा फायदा
गाजियाबाद, अगस्त 25 -- दीपक सिरोही, गाजियाबाद गाजियाबाद में एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) को शाहबेरी से जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। तीन महीने के अंदर इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। सड़क चौड़ी होने से लोगों को राहत मिलेगी। एनएच-9 से शाहबेरी वाले रास्ते पर कॉलेज और क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसाइटी है। सोसाइटी में करीब 15 हजार फ्लैट हैं। इनमें 60 से 70 हजार लोग रह रहे हैं। यहां रहने वाले लोग दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम आदि शहरों में नौकरी और व्यापार के लिए जाते हैं। ज्यादातर लोग शाहबेरी से निकलते हैं, लेकिन इस रोड पर सुबह और शाम भीषण जाम रहता है। लोगों ने बताया सुबह साढ़े सात बजे से 11 बजे तक नोएडा और एनएच-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.