सोनीपत, अप्रैल 10 -- हरियाणा में सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार सुबह एक भयानक हादसा हो गया। यहां दिल्ली के से बेटे की बर्थडे पार्टी मनाने के लिए सोनीपत के मुरथल आ रहे परिवार की खड़ी गाड़ी में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक के साथ कार करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो सगी बहनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान पंजाब के अमृतसर की रहने वाली 27 साल की मनदीप कौर और उसकी बहन 38 साल की मनप्रीत कौर के रूप में हुई। मनदीप कौर दिल्ली के तिलक नगर स्थित शाहपुरा इलाके में रहती थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.