NH और एक्सप्रेसवे पर अब मौसम के हिसाब से स्पीड लिमिट, ऑटोमेटिक कट जाएगा चालान
नई दिल्ली, जून 21 -- भारत के नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे की रफ्तार अब मौसम के मिजाज के हिसाब से बदलेगी। देश में पहली बार बारिश, धूलभरी आंधी-तूफान, कोहरा अथवा खराब मौसम होने पर एक्सप्रेसवे पर स्पीड 60-80 किमी प्रतिघंटा करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, साफ मौसम में कारों की गति अधिकतम 100 और एक्सप्रेसवे पर 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार रहेगी। खराब मौसम में स्पीड लिमिट का पालन नहीं करने पर ई-चालान सीधे मेल पर आएगा। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने इस मानसून में चुनिंदा नेशनल हाईवे व एक्सप्रेसवे पर डायनमिक स्पीड लिमिट लागू करने जा रहा है। इस तकनीक में हाईवे पर जगह-जगह अत्याधुनिक विजिबिलिटी सेंसर और वेदर स्टेशन लगाए गए हैं। मौसम का रूख भांपकर सेंसर तुरंत एनएचएआई मुख्य ट्रैफिक मैनेजमेंट सेंटर (कंट्रोल रूम) को भेज देते हैं। यहां से रीयल-टाइम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.