नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- News18 Exit Polls LIVE: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही विभिन्न न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल (Exit Polls) के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। न्यूज18 (News18) द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल के आंकड़ों ने राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी हैं। इन ताजा रुझानों के मुताबिक, जहां असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाला गठबंधन प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करता दिख रहा है, वहीं केरल में वामपंथी गठबंधन (LDF) को तगड़ा झटका लग सकता है और कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF की सत्ता में वापसी के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं।तमिलनाडु एग्जिट पोल LIVE: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़े मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकते हैं, जिससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या र...