नई दिल्ली, अगस्त 20 -- अगर आपने सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' देख ली है, तो इस वीकेंड के मनोरंजन का कोटा पूरा करने के लिए ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इस बार लिस्ट में ऐसी कहानियां हैं, जो आपको हंसाएंगी, रोमांस कराएंगी, सस्पेंस में रखेंगी और कुछ आपको स्पोर्ट्स की दुनिया में भी ले जाएंगी। साउथ की फिल्मों से लेकर इंटरनेशनल क्राइम थ्रिलर तक, इस हफ्ते ओटीटी पर काफी कुछ नया देखने को मिलेगा।1. प्यार प्रेमा कल्याणम (Pyaar Prema Kalyanam) ओटीटी: नेटफ्लिक्स जॉनर: कॉमेडी, ड्रामा एक्टर: सान्वी मेघना (पवी), एलन, राधिका सरथकुमार पवी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। शादी के बाद वह अपना मायका छोड़ने से मना कर देती है। इसके बाद उसका पति एलन उसी के घर रहने आ जाता है। फिर दोनों के बीच सांस्कृतिक मतभेद और सास के नख...