नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- 24 अप्रैल का दिन सिनेप्रेमियों के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। आज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। दरअसल, नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो आदि पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और साउथ कोरियन ड्रामा तक, कई सारी फिल्में और सीरीज ने दस्तक देने वाली हैं।24: द इंडियन अडैप्टेशन फिल्म या सीरीज - सीरीज एपिसोड्स - हर शुक्रवार को शो के 8 एपिसोड आएंगे ओटीटी - जियोहॉटस्टार एक्टर्स - अनिल कपूर कहानी - अनिल कपूर एक बार फिर 'जय सिंह राठौड़' के रोल में वापसी कर रहे हैं। इस हाई-ऑक्टेन थ्रिलर सीरीज में अनिल कपूर ATU चीफ बने हैं। उनके कंधे पर देश के होने वाले प्रधानमंत्री की जान बचाने और साथ ही अपनी अगवा हुई बेटी को सही-सलामत वापस लाने की जिम्मेदारी होती है।हैप्पी राज फिल्म ...