New Noida : नया नोएडा बसाने की योजना क्यों 4 साल पिछड़ी, देरी से होंगे ये 3 बड़े नुकसान
नोएडा, अगस्त 30 -- विक्रम शर्मा, नोएडा नया नोएडा अब करीब चार साल की देरी से बसेगा। नोएडा प्राधिकरण की शुरुआती योजना के तहत मार्च 2027 तक नए नोएडा के पहले चरण का हिस्सा बसाने का लक्ष्य है, लेकिन अभी तक एक इंच भी जमीन का अधिग्रहण नहीं हो सका है। ऐसे में अब वर्ष 2030-31 तक यह शहर बसना शुरू होगा। कागजों में नए नोएडा को (दादरी-नोएडा-गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र) का नाम दिया गया है। यह शहर 210 वर्ग किलोमीटर में बसाया जाना है। दादरी और बुलंदशहर के 80 गांवों की जमीन पर नया नोएडा बसाया जाना प्रस्तावित है। इसे चार चरणों में बसाया जाना प्रस्तावित है। इस शहर का मास्टर प्लान 2041 तैयार करने के लिए 9 जुलाई 2021 को प्राधिकरण और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) दिल्ली के बीच अनुबंध हुआ था। एसपीए ने करीब एक साल की अधिक देरी से इसका मास्टर प्लान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.