नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- नेटफ्लिक्स पर शानदार शोज और वेब सीरीज ऑडियंस को एंटरटेन कर रही हैं। अगर बुधवार की बात करें तो आज इस प्लेटफार्म पर कॉमेडी शो से लेकर रोमांटिक सीरीज का मजा लिया जा रहा है। नेटफ्लिक्स पर आने वालेलगभग सभी शोज और सीरीज को ऑडियंस से प्यार मिलता है। लेकिन ट्रेंडिंग की लिस्ट में तो कुछ खास ही अपनी जगह बना पाते हैं। ये रही आज ट्रेंड करने वाले शोज और वेब सीरीज की लिस्ट। द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो सीजन 5 कपिल शर्मा के पिछले चारों सीजन को पसंद किया गया था। देश विदेश में इस शो के चर्चे थे। अब कपिल अपनी पुरानी टीम को लेकर सीजन 5 ले आए हैं। इस शो की धमाकेदार शुरुआत हुई। नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरनसिंह जज की कुर्सी पर बैठे हैं। सुनील ग्रोवर अपने किरदारों से इम्प्रेस कर रहे हैं। कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी कमाल कर रहे है...