नई दिल्ली, जून 2 -- सोनी पिक्चर्स एनिमेशन द्वारा तैयार की गई फिल्म गोट (Goat) OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है। कहानी बकरी के एक ऐसे बच्चे की है जो जानवरों की दुनिया में होने वाले बास्केटबॉल कॉम्पटिशन को जीतकर अपना नाम रोशन करना चाहता है। बचपन से ही इस बकरी के बच्चे (विल) की प्रेरणा एक पैंथर रही है। वह हमेशा से इस कॉम्पटिशन की तैयारी करता रहा है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट यह है कि रोरबॉल नाम का यह बास्केटबॉल कॉम्पटिशन सिर्फ बड़े साइज के जानवरों के बीच होता है। विक का कद छोटा और दुबला पतला है, इसीलिए सभी उसके इस सपने का मजाक बनाते हैं।क्या है फिल्म गोट की कहानी? विल का सपना जब टूटने ही वाला होता है, तब उसकी पसंदीदा बास्केटबॉल टीम में कुछ ऐसा होता है जो उसके लिए बड़ा मौका साबित होता है। टीम का प्रदर्शन खराब होने लगता है...