नई दिल्ली, जून 5 -- Netflix नई फिल्में, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री और इंटरनेशनल कंटेंट देखने के लिए लाखों लोग हर महीने Netflix का सब्सक्रिप्शन लेते हैं। हालांकि, कई यूजर्स इसके बढ़ते सब्सक्रिप्शन चार्ज की वजह से इसे खरीदने से बचते हैं। ऐसे लोगों के लिए Flipkart एक शानदार ऑफर लेकर आया है, जिसके तहत कुछ यूजर्स मुफ्त में Netflix का फायदा उठा सकते हैं। अगर आप Flipkart से लगातार शॉपिंग करते हैं और Flipkart Plus सदस्य हैं, तो आपके लिए यह ऑफर काफी काम का साबित हो सकता है। कंपनी अपने लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत यूजर्स को SuperCoins देती है, जिन्हें अलग-अलग रिवॉर्ड्स में रिडीम किया जा सकता है। अब इन्हीं SuperCoins की मदद से Netflix सब्सक्रिप्शन भी हासिल किया जा सकता है। यह ऑफर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो OTT कंटेंट देखना पसंद करते हैं लेकि...