Nepal UP Flood: घट-बढ़ रहा गंडक का जलस्तर, गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिले प्रभावित
हिन्दुस्तान टीम, अगस्त 28 -- नेपाल के रसुवा जिले में आई भीषण बाढ़ के बाद बुधवार रात वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर हर आधे घंटे में उतार-चढ़ाव और जलस्तर में हुई तेज वृद्धि ने अधिकारियों की सांसें अटका दीं। महराजगंज जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग के लिए बीते छह घंटे किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं रहे। रातभर बंधों और बैराज पर अधिकारी डटे रहे। वहीं कुशीनगर में बड़ी गंडक नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट से कुशीनगर जिले के खड्डा रेता क्षेत्र में फिलहाल बाढ़ का खतरा टल गया है। दोनों जिलों में तटीय गांवों में सतर्कता-निगरानी और बढ़ा दी गई है। रात 8.30 बजे से 11 बजे तक लगातार बढ़ता गया दबाव: वाल्मीकिनगर गंडक बैराज के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक बुधवार की रात 8.30 बजे गंडक नदी का डिस्चार्ज 1 लाख 14 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया था। ऊपरी इलाकों से आ रहे पानी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.