पटना, अगस्त 27 -- Nepal Bihar Flood LIVE: नेपाल में बाढ़ ने विनाशलीला दिखाई है। इसके बाद बिहार में भी बाढ़ की आशंका को देखते हुए खास सावधानी बरती जा रही है। बुधवार की रात 11 बजे गंडक नदी का जलस्तर 1,50,200 क्यूसेक के पीक स्तर पर रहा। इसके बाद जलस्तर में लगातार कमी दर्ज की गई। हालांकि, देवघाट क्षेत्र में देर से हुई वर्षा के कारण गंडक नदी के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वर्तमान स्थिति में तटबंधों पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव परिलक्षित नहीं हुआ है। जल संसाधन विभाग द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।वहीं, गंगा नदी का जलस्तर घटते रुझान (Decreasing Trend) में है। हालांकि, कुछ स्थानों पर जलस्तर में 1-2 सेंटीमीटर तक मामूली वृद्धि हो सकती है। गंडक से प्रभावित आठ जिलों - पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशा...