नई दिल्ली, जुलाई 16 -- Re NEET Topper 2026 : नीट यूजी 2026 री एग्जाम में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। पंजाब में लुधियाना के रहने वाले आर्यन गुप्ता का टारगेट बीते कई सालों से अच्छे मेडिकल संस्थान से MBBS कर डॉक्टर बनना रहा है। वे 2019 से ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी (NEET UG) की तैयारी कर रहे थे। छठी क्लास से ही उन्होंने इसकी प्लानिंग और कुछ कुछ तैयारी शुरू कर दी थी। एक कॉम्पिटिटिव एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें एक कोचिंग सेंटर में स्कॉलरशिप मिली थी। वे अपनी सफलता का श्रेय रेगुलर क्लासरूम टेस्ट के जरिए लगातार प्रैक्टिस और उन टीचर्स की गाइडेंस को देते हैं, जिन्होंने हर असेसमेंट के बाद उनके डाउट्स क्लियर कि...