नई दिल्ली, जुलाई 17 -- NEET UG State Wise Topper List : नीट यूजी 2026 में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने टॉप किया है। दोनों के 720 में से 715 अंक रहे। इस बार कुल 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। क्वालिफाई करने वालों में 58 फीसदी से अधिक महिलाएं हैं। नीट में 19 अभ्यर्थियों ने 700 अंक और 138 अभ्यर्थियों ने 690 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा कुल 1,492 अभ्यर्थियों ने 650 या उससे अधिक अंक अर्जित किए, जबकि 10,160 अभ्यर्थियों ने 600 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए कुल 1.37 लाख सीट उपलब्ध हैं। इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 1.70 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी नीट-यूजी परीक्षा में सफल हुए, जबकि लक्षद्वीप के 43 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की। परीक्षा में 720 में से 705 से अधिक अंक प्राप्त क...