NEET UG Rank List : MBBS व BDS दाखिले के लिए रैंक लिस्ट जारी, 696 मार्क्स वाला टॉपर, 648 से ऊपर वाले टॉप 10 में
नई दिल्ली, अगस्त 15 -- NEET UG Merit List 2026: डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन, मध्य प्रदेश ने स्टेट कोटा की 85 फीसदी एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 17093 नीट पास अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है जिसमें एमपी के स्टेट टॉपर आर्यमन सोलंकी टॉप पर हैं। जबलपुर के आर्यमन सोलंकी की स्टेट रैंक 1 है। उन्होंने 720 में से 696 मार्क्स (99.9977 पर्सेंटाइल) लाकर ऑल इंडिया रैंक 46 प्राप्त की। दूसरे स्थान पर 680 अंक पाने वाले सार्थक साहू हैं जिनकी ऑल इंडिया रैंक 301 है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर एमपी नीट यूजी मेरिट लिस्ट डाउनलोड और चेक कर सकते हैं। एमपी नीट मेरिट लिस्ट में स्टेट रैंक, नीट की ऑल इंडिया रैंक, रोल नंबर, कैंडिडेट का नाम, जेंडर और उसका नीट यूजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.