नई दिल्ली, अगस्त 19 -- NEET UG Rank List MBBS BDS Admission : छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आने वाले डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ने नीट यूजी स्टेट काउंसलिंग के तहत एमबीबीएस और बीडीएस दाखिले के लिए स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें शामिल नीट यूजी क्वालिफाइड विद्यार्थी स्टेट कोटे की 85 फीसदी एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के पात्र होंगे। इस मेरिट सूची में कुल 9195 उम्मीदवारों को स्थान मिला है। पहले तीन स्थानों पर लड़कियों का कब्जा है। स्टेट मेरिट लिस्ट में पीहू सिंघानिया नाम की छात्रा ने 720 में से 666 अंक हासिल कर पहली रैंक हासिल की है। नीट में उनका ऑल इंडिया रैंक 653 है। www.cgdme.in एवं https://cgdme.admissions.nic.in पर जाकर इस लिस्ट चेक को चेक किया जा सकता है। स्टेट मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थ...