नई दिल्ली, अगस्त 18 -- NEET UG Merit Rank List MBBS BDS Admission : डायरेक्टोरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन पोरवोरिम गोवा ने नीट बेस्ड कोर्स और फॉर्मेसी (BPharma) की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी dte.goa.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट की पीडीएफ फाइल चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में सलोनी उटागी नीट में 720 में से 633 अंकों (99.00 पर्सेंटाइल) के साथ टॉप पर हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंक 3033 है। नीट बेस्ड कोर्सेज की रैंक लिस्ट में दूसरे स्थान पर 624 अंक के साथ निया क्लेयर एजिप्सी हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंक 4424 है। पहले दोनों स्थान पर लड़कियों का कब्जा है। तीसरे स्थान पर 619 अंक के साथ ईथान डियास और चौथे स्थान पर 610 अंक के साथ सैराज कृष्णाप्रसाद नायक हैं। मेरिट लिस्ट में 600 से ऊपर वाले सिर्फ चार उम्मीदवार हैं। नीट काउंसलिंग अथॉरिटी ने कहा ह...