नई दिल्ली, अगस्त 14 -- NEET UG Rank List : पंजाब के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एनआरआई कोटे की सीटों का भर पाना इस बार मुश्किल लग रहा है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) की ओर से जारी पंजाब स्टेट नीट यूजी मेरिट लिस्ट के 431 एनआरआई कोटा सीटों के लिए केवल 63 उम्मीदवार ही मैदान में हैं। 431 सीटों में 12 मेडिकल कॉलेजों की 214 एमबीबीएस और 16 डेंटल कॉलेजों की 217 बीडीएस सीटें शामिल हैं। इतना ही नहीं मेरिट लिस्ट में ऐसे अभ्यर्थियों की भरमार है जिनके नीट यूजी 2026 में 720 में से 250 से भी कम अंक हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेजों को या तो कम अंकों वाले उम्मीदवारों को दाखिला देना पड़ सकता है या फिर बड़ी संख्या में सीटें खाली छोड़कर उन्हें बाद में जनरल कैटेगरी में ट्रांसफर करना पड़ सकता है।पंजाब एनआई कोटा स्टेट मेरिट लिस्ट में 502 अंक वाला ...