नई दिल्ली, जुलाई 30 -- NEET UG State Merit List MBBS Admission : मिजोरम स्टेट कोटा एमबीबीएस सीटों पर दाखिले को लेकर मिजोरम डायरेक्टरेरट ऑफ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन (टेक्निकल विंग) ने दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट की तरह दूसरी प्रोविजनल लिस्ट में नीट में 720 में से 595 अंक प्राप्त करने वाले मिजोरम के छात्र एच माल्सावमदावंगज़ुआला लालसंगजेला हौजेल टॉप पर हैं। इन्हें रैंक 1 मिली है। आपको बता दें कि एसटी कैटेगरी से ताल्लुक रखने वाले माल्सावमदावंगज़ुआला लालसंगजेला नीट यूजी 2026 में मिजोरम के स्टेट टॉपर हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंक 11875 है। उनका पर्सेंटाइल 99.40602 रहा। ऑल ओवर इंडिया में उनकी एसटी कैटेगरी में रैंक 83 है।स्टेट मेरिट लिस्ट में कुल 458 अभ्यर्थी शामिल दूसरी प्रोविजनल लिस्ट में 541 अंक वाले लालमुआंकिमी सेलो रॉबर...