नई दिल्ली, अगस्त 24 -- NEET Rank List MBBS BDS Admission 2026: राजस्थान में नीट यूजी (NEET UG) काउंसलिंग के तहत 85 प्रतिशत स्टेट कोटा की रिवाइज्ड प्रोविजनल नीट यूजी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में कुल 14,069 छात्रों के नाम शामिल किए गए हैं, जो राज्य के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) की सीटों पर एडमिशन के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। नीट-यूजी (NEET-UG 2026) पास करने वाले राज्य के योग्य उम्मीदवार राज्य स्तरीय प्रोविजनल मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट ug.neetrajasthan.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। राजस्थान की काउंसलिंग में 51 मेडिकल कॉलेज में 7433 एमबीबीएस और 17 डेंटल कॉलेज में 1536 बीडीएस सीट्स हैं।राजस्थान के स्टार परफॉर्मर: रिशित जांदू बने स्टेट टॉपर राजस्थान द्वारा जारी नीट यूजी रैंक लिस्ट के अनुस...