नई दिल्ली, अगस्त 17 -- ACPUGMEC NEET Rank List MBBS BDS Admission 2026: गुजरात के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS), बीडीएस (BDS), बीएएमएस (BAMS) और बीएचएमएस (BHMS) कोर्सेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। एडमिशन कमेटी फॉर प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशनल कोर्सेस (ACPUGMEC) ने गुजरात नीट यूजी 2026 की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। छात्र अपनी श्रेणी-वार मेरिट लिस्ट की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट medadmgujarat.org पर जाकर बिना किसी लॉगिन क्रेडेंशियल के सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।गुजरात के स्टार परफॉर्मर्स: हिया जैस्मिन वासवदा बनी स्टेट टॉपर ACPUGMEC द्वारा जारी नीट यूजी रैंक लिस्ट के अनुसार, गुजरात के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। हिया जैस्मिन वासवदा ऑल इंडिया रैंक (AIR)...