नई दिल्ली, अगस्त 15 -- J&K NEET UG Rank List MBBS, BDS Admission: जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JKBOPEE) ने NEET 2026 की यूटी रैंक लिस्टआधिकारिक रूप से जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) में सफलता हासिल की है और J&K MBBS/BDS एडमिशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरा था, उनके नाम इस मेरिट लिस्ट में शामिल किए गए हैं। मेरिट लिस्ट में 690 मार्क्स पाने वाले हदिया निसार ने टॉप किया है। वहीं 654 अंक लाने वाले अभ्यर्थियों ने टॉप 10 में अपनी जगह पक्की कर ली है। J&K NEET 2026 Rank List: कहां हुई जारी? बोर्ड द्वारा जारी की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर NEET 2026 मेरिट लिस्ट को 12 अगस्त 2026 को आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। यह मेरिट लिस्ट महज एक सूची नहीं है, बल्क...