नई दिल्ली, अगस्त 19 -- WBMCC NEET Rank List MBBS BDS Admission 2026: पश्चिम बंगाल के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (WBMCC) ने राज्य कोटे की 85 प्रतिशत सीटों के लिए नीट यूजी 2026 की मेरिट लिस्ट wbmcc.nic.in पर जारी कर दी है। इसके साथ ही काउंसलिंग कमेटी ने अपनी आधिकारिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए काउंसलिंग का नया और संशोधित शेड्यूल भी जारी कर दिया है।पश्चिम बंगाल के स्टार परफॉर्मर्स: तनवीर इसराक अल हक बने लिस्ट में टॉपर WBMCC द्वारा जारी नीट यूजी रैंक लिस्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। तनवीर इसराक अल हक ऑल इंडिया रैंक (AIR) 200 और 685 अंक हासिल कर पश्चिम बंगाल राज्य की लिस्ट में सबसे टॉप स्...