नई दिल्ली, अगस्त 9 -- NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड की ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए 'चॉइस फिलिंग' प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है, वे अब MCC के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद के कोर्स और मेडिकल या डेंटल कॉलेजों का चयन कर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें लॉक कर सकते हैं।ऑल इंडिया कोटा (AIQ) राउंड-1 की मुख्य बातें और समय-सीमा नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के पहले चरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 5 अगस्त 2026 को हुई थी। इसके बाद 7 अगस्त से चॉइस फिलिंग का विकल्प ओपन कर दिया गया। अगर किसी छात्र ने फॉर्म भरते समय कोई गलती कर दी थी या गलत कॉलेज-कोर्स चुन लिया था, तो उनके लिए राहत की बात यह है कि MCC ने 'रिसेट रजिस्ट्रेशन' की सुविधा भी द...