नई दिल्ली, जुलाई 29 -- NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होगा। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) नीट यूजी और पीजी मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग में कई तब्दीलियां करने जा रहा है। इन बदलावों का मकसद काउंसलिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, आसान और स्टूडेंट-फ्रेंडली बनाना है। सबसे पहला और अहम बदलाव उन कैंडिडेट्स के लिए फिजिकल रिपोर्टिंग की जरूरत को खत्म करना है जो अपग्रेडेशन का ऑप्शन चुनते हैं। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट हुई है और जिन्होंने बाद के राउंड में अपग्रेडेशन का ऑप्शन चुना है, उन्हें एडमिशन की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अलॉटेड कॉलेज में खुद जाकर रिपोर्ट करने की जरूरत नहीं है। नोटिस में कहा गया है, "बाद के राउंड में हिस्सा लेने के दौरान काउंसलिंग सिस्टम में उनका एडमिशन वैलिड रह...