नई दिल्ली, जुलाई 18 -- NEET MCC vs State Counselling : नीट यूजी 2026 के नतीजे घोषित होने के बाद एमबीबीएस सीट के लिए अब अगला चरण काउंसलिंग का है। कई उम्मीदवार सोचते हैं कि नीट यूजी पास करने के बाद वे स्वयं एक ही काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। बल्कि दाखिले के समय दो समानांतर प्रणालियां राष्ट्रीय और राज्य कोटा काम करती हैं। परीक्षा के उलट, काउंसलिंग की कोई एक प्रक्रिया नहीं होती है। एडमिशन अलग-अलग नेशनल और स्टेट-लेवल सिस्टम के जरिए होते हैं, और अलग-अलग अथॉरिटीज सीटों की अलग-अलग कैटेगरीज को संभालती हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ हेल्थ सर्विसेज़ (DGHS) के अधीन काम करने वाली मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC), सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 15 प्रतिशत 'ऑल इंडिया कोटा' सीटों के लिए काउंसल...