नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- NEET UG Admit Card : नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल 26 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। नीट यूजी 2026 की परीक्षा अपने निर्धारित समय पर 3 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ऑफलाइन (पेन और पेपर मोड) में होगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय का विशेष ध्यान रखें। केंद्र में प्रवेश की प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे से ही शुरू हो जाएगी, और दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।नीट में क्या क्या बैन, एनटीए ने जारी की फोटो एडमिट कार्ड के इंतजार के बीच एनटीए ने उन प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्वीरें जारी की है जो कि परीक्षा में प्रतिबंधि...