नई दिल्ली, अगस्त 1 -- neet ug counselling 2026 schedule out : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने NEET UG 2026 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस साल नीट की परीक्षा पास की है और अपना भविष्य मेडिकल के क्षेत्र में संवारना चाहते हैं, तो अब कमर कस लीजिए। 15% ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) और एमसीसी के दायरे में आने वाली अन्य सीटों के तहत एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कोर्सेज में दाखिले की रेस अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। काउंसलिंग का ये पूरा सफर पूरी तरह से ऑनलाइन होने वाला है। आपका नीट यूजी 2026 का रैंक ही यहां आपकी किस्मत का फैसला करेगा। रजिस्ट्रेशन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे एमसीसी के पोर्टल पर मौजूद काउंसलिंग इंफॉर्मेशन बुलेटिन को एक बार ठंडे दिमाग से जरूर पढ़ लें। ऐसा इसलिए क्योंकि एड...