नई दिल्ली, अगस्त 28 -- तमिलनाडु मेडिकल सेलेक्शन कमेटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में MBBS और BDS एडमिशन के लिए NEET UG 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। राउंड 1 काउंसलिंग के तहत सरकारी और मैनेजमेंट कोटे को मिलाकर कुल 9437 सीटें आवंटित की गई हैं बता दें कि काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस और आवंटित कॉलेज की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट tnmedicalselection.net पर चेक कर सकते हैं।5 सितंबर तक पूरी करनी होगी एडमिशन प्रक्रिया जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में सीट आवंटित हुई है, उन्हें तय समय सीमा के भीतर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करके एडमिशन की जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कॉलेज में रिपोर्टिंग और एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 5 सितंबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सीट अलॉटमेंट ऑर्ड...