नई दिल्ली, जुलाई 15 -- नीट यूजी 2026 के रिजल्ट और काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ में अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए राज्य में 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने की मंजूरी दे दी है। मंजूरी पाने वाले हर कॉलेज को 50 MBBS छात्रों को दाखिला देने की इजाजत दी गई है, जिससे नई मंजूर हुई सीटों की कुल संख्या 250 हो गई है। ये मेडिकल कॉलेज गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेंद्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कवर्धा (कबीरधाम) में खोले जाएंगे। एनएमसी ने इन पांच मेडिकल कॉलेजों के लिए आवेदनों को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था, क्योंकि उसने अपने मूल्यांकन के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी, इक्विपमेंट और ज़रूरी डॉ...