नई दिल्ली, मार्च 7 -- नीट यूजी 2026 के लिए कल 8 मार्च 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बैठने के इच्छुक जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फौरन neet.nta.nic.in पर जाकर एप्लाई करें। अभ्यर्थी 10 मार्च से 12 मार्च के बीच आवेदन फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे। एग्जाम सिटी व एडमिट कार्ड की डेट को लेकर एनटीए बाद में सूचित करेगा। नीट यूजी परीक्षा 3 मई, 2026 को होगी। नीट परीक्षा के जरिए देश के एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस, बीएससी नर्सिंग, बीवीएससी एंड एएच कोर्सेज में दाखिला मिलता है। इस वर्ष से फिजियोथेरेपी कोर्स में भी नीट यूजी से ही दाखिला होंगे। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के ताजा आंकड़ों मुताबिक देश के 824 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 129603 हजार सीटें हैं। देश में सरकारी मेडिकल संस्थानों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.