NEET UG : केरल के MBBS छात्र ने सीकर भेजा था नीट यूजी का गेस पेपर, CBI ने खंगाला बिहार का मेडिकल कॉलेज
नई दिल्ली, मई 14 -- नीट यूजी 2026 में पूछे गए प्रश्नों से समानता वाला गेस पेपर मूल रूप से केरल के एक एमबीबीएस छात्र से सीकर के छात्र को मिला था। राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने बुधवार को यह खुलासा किया। एसओजी के महानिरीक्षक अजय पाल लांबा ने बताया कि केरल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे इस छात्र ने गेस पेपर अपने दोस्तों और सीकर के ही एक हॉस्टल के मालिक के साथ साझा किया था। एमबीबीएस छात्र को यह सामग्री सबसे पहले अपने एक दोस्त से मिली, जिसे उसने सीकर में दूसरों के साथ साझा किया। इसके बाद यह पेपर कोचिंग कर रहे कई छात्रों तक पहुंचा और फिर तीन मई को नीट से पहले जयपुर और आस-पास के इलाकों के अभ्यर्थियों तक भी पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि हॉस्टल मालिक ने अपने यहां रहने वाले छात्रों के साथ गेस पेपर साझा करते हुए कहा था कि यह उनके काम आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.