नई दिल्ली, जुलाई 19 -- Rickshaw Puller Grandson Aditya Secures NEET AIR 946: सफलता पाने के लिए बड़ी सुख-सुविधाओं की नहीं, बल्कि मन में कुछ कर गुजरने की सच्ची लगन और दिन-रात की कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। इस बात को दुनिया के सामने पूरी मजबूती से साबित कर दिखाया है एक बेहद साधारण और गरीब परिवार के होनहार छात्र आदित्य ने। आदित्य ने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली चिकित्सा प्रवेश परीक्षा, नीट यूजी (NEET UG 2026) में न सिर्फ सफलता हासिल की है, बल्कि ऑल इंडिया रैंक (AIR) 946 लाकर एक नया इतिहास रच दिया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही आदित्य अब अपने पूरे गांव में पहले डॉक्टर बनने जा रहे हैं।एक फटे हुए टेंट के नीचे बीता आदित्य का बचपन, दादा चलाते हैं रिक्शा आदित्य की सफलता की यह कहानी जितनी प्रेरणादायक है, उसके पीछे का संघर्ष उतना ही कठिन रहा है...