NEET RE-Exam: लाइव निगरानी, अभूतपूर्व व्यवस्थाओं के बीच यूपी के 60 जिलों 760 केंद्रों पर आज परीक्षा
लखनऊ। विशेष संवाददाता, जून 21 -- उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में 760 केंद्रों पर 3.36 लाख अभ्यर्थी आज नीट की परीक्षा देंगे। इसके लिए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों की लाइव निगरानी होगी। 10 हजार पुलिस कर्मी, पीएसी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा स्कोर्ट के बीच बैंकों से केंद्रों तक पेपर पहुंचाए जाएंगे। दोपहर दो से शाम 5.15 बजे के बीच परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों के अलावा रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर भी अभ्यर्थियों की सुरक्षा और मदद के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। एसटीएफ, स्थानीय खुफिया इकाई ने सतर्कता बढ़ा दी है। साल्वर गिरोह की किसी भी सेंध को रोकने के लिए लखनऊ के केजीएमयू और राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के सभी वर्ष के एमबीबीएस छात्रों को प्रैक्टिकल और क्लास में व्यस्त रखा जाएगा। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.