नई दिल्ली, फरवरी 10 -- NEET PG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी (NEET PG) 2025 काउंसलिंग के अंतिम चरण 'स्ट्रे वैकेंसी राउंड' के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार अब तक सीट पाने से चूक गए हैं, उनके लिए यह एक अंतिम और महत्वपूर्ण अवसर है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू होगी। यह निर्णय राउंड-3 की रिपोर्टिंग समय सीमा को बढ़ाए जाने और विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं के कारण लिया गया है।स्ट्रे वैकेंसी राउंड का पूरा शेड्यूल सीट मैट्रिक्स का वेरिफिकेशन: 14 फरवरी 2026 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और भुगतान: 16 फरवरी से 18 फरवरी 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक) चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: 16 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक सीट आवंटन प्रक्रिया: 20 फरवरी 2026 परिणाम की घोषणा...