नई दिल्ली, अगस्त 30 -- नीट पीजी (NEET PG) 2026 एग्जाम आज देश भर के 340 से अधिक शहरों में सिंगल शिफ्ट में आज आयोजित किया गया। इस बीच जयपुर में एक परीक्षा केंद्र में बिजली गुल होने की वजह से परीक्षा को रद्द करना पड़ा। जयपुर में सीतापुरा के आईओएन डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर एग्जाम के दौरान लाइट चले गई।। पवार सप्लाई जाने के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर परिजनों ने हंगामा किया और बिजली व्यवस्था को लेकर केंद्र प्रशासन से जवाब मांगा। वहीं, NBEMS ने प्रभावित उम्मीदवारों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। बता दें कि जिन उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी नहीं हो सकी, उनके लिए NBEMS ने दोबारा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है।5 सितंबर को होगा एग्जाम NBEMS ने सोशल मीडया पर एक पोस्ट के जरिए एक नोटिस जारी करते हुए बताया है कि आईओएन डिजिटल जोन IDZ सीतापुरा...