नई दिल्ली, अगस्त 12 -- NEET PG 2026 Correction Window: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (NEET PG 2026) की तैयारी कर रहे मेडिकल छात्रों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण अलर्ट आया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी परीक्षा के आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए ऑनलाइन एडिट विंडो दोबारा एक्टिव कर दी है। अगर आपने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भरते समय किसी प्रकार की कोई गलती कर दी थी, तो आपके पास 15 अगस्त 2026 तक उसे ठीक करने का मौका है। ध्यान रहे कि अगर आपके फॉर्म में फोटो, सिग्नेचर या कैटेगरी आदि से जुड़ी कोई गंभीर गड़बड़ी पाई जाती है, तो बोर्ड आपका आवेदन रद्द कर सकता है।किन गलतियों से रद्द हो सकता है आपका आवेदन? एनबीईएमएस के अनुसार, हर साल हजारों उम्मीदवारों के आवेदन सिर्फ इसलिए खारिज कर दिए जाते हैं क...