नई दिल्ली, अगस्त 31 -- जयपुर के सीतापुरा इलाके में मौजूद परीक्षा केंद्र इन दिनों छात्रों के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हो रहा है। लगातार दूसरे दिन एक बड़ी परीक्षा को तकनीकी खामियों की वजह से रद्द करना पड़ा। रविवार को जहां नीट पीजी (NEET PG 2026) के अभ्यर्थियों को भारी मायूसी हाथ लगी थी, वहीं ठीक अगले दिन यानी सोमवार को एम्स की भर्ती परीक्षा देने पहुंचे हजारों उम्मीदवारों को भी उसी दर्द, गुस्से और परेशानी से गुजरना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह पूरा वाकया सीतापुरा के iON डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र का है। यहां एम्स की तरफ से ग्रुप बी और ग्रुप सी के गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-5 (CRE-5) का दोबारा इम्तिहान करवाया जा रहा था। राजस्थान और आसपास के कई इलाकों से उम्मीदवार अपने सुनहरे भविष्य का सपन...