नई दिल्ली, जुलाई 17 -- एमसीसी काउंसलिंग 2025 विभिन्न राज्यों में 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा सीटों और एएमयू, बीएचयू, जेएमआई और ईएसआईसी की 100 फीसदी सीटों के लिए आयोजित की जाती है। राज्यों में स्टेट मेडिकल कॉलेजों में 85 फीसदी सीटों के लिए स्टेट काउंसलिंग कमिटी काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगी। नीट यूजी 2026 में बैठने वाले 20 लाख छात्रों में से 11.21 लाख ने परीक्षा पास की है। नीट के माध्यम से ही देश भर के मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में संचालित एमबीबीएस, बीडीएस कोर्सेज में दाखिला मिलता है। इसके अलावा बीएएमएस, बीएचएमएस, बीवीएससी, बीयूएमएस, बीएससी नर्सिंग जैसे कोर्सेज में भी इससे दाखिला मिलता है।देश भर में एमबीबीएस की 1,36,939 सीटें नए सीट मैट्रिक्स के मुताबिक देशभर में 9,911 नई एमबीबीएस सीटों को मंजूरी दी गई है। इसके बाद देश में एमबीबीएस की कुल सीटों की...