वरीय संवाददाता, जुलाई 21 -- नीट यूजी के परिणाम घोषित होने के साथ ही अब मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। झारखंड के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इस वर्ष कुल 800 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश होगा। इनमें राज्य और ऑल इंडिया कोटा के माध्यम से नामांकन लिया जाएगा। पिछले साल झारखंड में जेनरल कैटेगरी रैंक 426 क्लोजिंग रैंक थी। इस वर्ष रिम्स में 70 सीटें बढ़ रही हैं, जिसके आधार पर 500 स्टेट रैंकवाले छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिल सकता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि स्टेट काउंसिलिंग के रजिस्ट्रेशन के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। उनका कहना है कि कई मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ने का प्रस्ताव है। यदि सीटें बढ़ती हैं तो और 100 रैंक यानी 600 रैंक तक बढ़ने की उम्मीद रहेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, देशभर में इस वर्ष 33000 रैंक बढ...