संवाददाता, जून 20 -- नीट रीएग्जाम 2026 को निष्पक्ष और नकलमुक्त बनाने के लिए लखनऊ पुलिस और प्रशासन ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। 21 जून को होने वाली परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के लिए कई चीजों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। राजधानी के 75 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में 35,594 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी, जबकि प्रवेश सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक दिया जाएगा। जेसीपी (कानून व्यवस्था) बबलू कुमार के मुताबिक परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। किसी भी अभ्यर्थी को इन उपकरणों के साथ केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नकल और अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच की जाएगी।परीक्षा कें...