NEET रद्द होने से सदमे में 70 साल के अभ्यर्थी अशोक बहार, तबीयत बिगड़ी, 2 मांगों को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी
नई दिल्ली, मई 20 -- NEET UG 2026 : नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने से 70 साल के अभ्यर्थी अशोक बहार को गहरा सदमा लगा है। उम्र के इस पड़ाव पर लगे झटके से वह बीमार पड़ गए हैं। 3 मई को देश के जिन 22 लाख विद्यार्थियों ने डॉक्टर बनने का ख्वाब लिए मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी थी, उनमें लखनऊ के अशोक बहार भी एक थे। उन्होंने लखनऊ के माण्टेसरी स्कूल में युवा परीक्षार्थियों के बीच एग्जाम दिया था। उनके जज्बे की खबर और तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। हर किसी ने उनके जज्बे को सलाम किया था। लेकिन पेपर लीक होने के चलते अब परीक्षा रद्द हो गई है जिससे वह काफी आहत और मायूस हैं। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'नीट परीक्षा का रद्द होना मेरे लिए एक बहुत बड़ा झटका है। यकीन मानिए इससे मुझे इतना गहरा सदमा लगा कि मैं सचमुच बीमार पड़ गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.