नई दिल्ली, अगस्त 25 -- MCC NEET UG Round 1 Seat Result : हर साल करीब 20 से 21 लाख विद्यार्थी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी देते हैं। आमतौर पर सबका एक ही टारगेट होता है एमबीबीएस सीट हासिल कर डॉक्टर बनना। लेकिन देश में सिर्फ 1.36 लाख एमबीबीएस सीटें होने के चलते अधिकांश के सपने टूट जाते हैं। कुछ ईयर ड्रॉप कर फिर से नीट की तैयारी में जुट जाते हैं, कुछ समझौता कर बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीफार्मा या बीएससी नर्सिंग जैसे कोर्स की राह पकड़ लेते हैं। लेकिन इस बार नीट यूजी 2026 में एक ऐसा उम्मीदवार सामने आया है जिसने शानदार मार्क्स और धाकड़ रैंक आने के बावजूद सरकारी एमबीबीएस की सीट ठुकरा दी और बीडीएस कोर्स की राह चुन ली क्योंकि उनकी दिलचस्पी डेंटिस्ट बनने में थी। यहां बात हो रही है शिवांश आनंद की जिन्होंने नीट यूजी 2026 में 720 में से 687 अंक ह...