नई दिल्ली, जून 27 -- तीन बार नीट यूजी परीक्षा में फेल हुए। जेईई मेन में कोई रैंक नहीं आई। करियर में कहां जाना है कुछ अता पता नहीं। पूरा कंफ्यूजन। महाराष्ट्र के पुणे में डेटा साइंटिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं संजय की जिंदगी कुछ सालों पहले निराशा और मायूसी में डूबी हुई थी। लिंक्डिन पर अपनी कहानी शेयर करते हुए संजय ने बताया कि 12वीं क्लास के बाद के समय में पूरी तरह निराश हताश थे। मार्च 2020 से नवंबर 2021 के बीच वे सोशल मीडिया और मोबाइल फोन से दूर रहे और सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया। उन्होंने लिखा, 'त्योहार बीत गए, मौसम का कोई असर नहीं पड़ा। मैं हर हाल में पढ़ता रहा अकेला, थका हुआ और डरा हुआ।' 2021 और 2022 में NEET के पहले दो प्रयासों ने उनका आत्मविश्वास तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने माता-पिता से अपने दिल की बात शेयर करने में मुश्...