NEET में पहले 600 अंक, फिर माता पिता की मौत, 7 बहनों की मदद से 6 साल बाद आई AIR 422
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- नीट यूजी और जेईई मेन की तैयारी के लिए हर साल देश भर से हजारों छात्र कोचिंग फैक्ट्री के नाम से मशहूर कोटा आते हैं। करीब 7 साल पहले ऐसा ही अभिषेक कुमार अग्रवाल नाम का एक विद्यार्थी डॉक्टर बनने का ख्वाब लिए असम से कोटा कोचिंग पहुंचा। एक साल उसने कोचिंग के साथ जीतोड़ मेहनत की और नीट (2020) के पहले ही अटेम्प्ट में 600 अंक ले आया। अच्छे नंबर होने के बावजूद उन्हें सरकारी एमबीबीएस सीट नहीं मिली। लेकिन अब 6 वर्षों के दौरान आईं मुश्किलों को झलने के बाद उनका डॉक्टर बनने का सपना साकार होता नजर आ रहा है। नीट यूजी 2026 में उन्होंने 720 में से 673 अंक हासिल किए और ऑल इंडिया रैंक 422 प्राप्त की है। अभिषेक की कहानी न सिर्फ रीस्टार्ट का एक शानदार उदाहरण है बल्कि धैर्य और मुश्किलों में परिवार के अटूट साथ की भी बढ़िया मिसाल है।6 साल पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.