NEET पेपर लीक से मरे बच्चे, क्या गलती थी उनकी; HC ने बड़े अधिकारी को जमकर सुनाया
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- देशभर में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक और एग्जाम रद्द होने की रिपोर्ट्स के बीच अब कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस पर चिंता जताई है। छात्रों के सुसाइड का मामला उठाते हुए हाईकोर्ट ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) के निलंबित अध्यक्ष साहूकार एस शिवशंकरप्पा को भी झटका दिया है। हाईकोर्ट ने पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती घोटाले में शिवशंकरप्पा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि भर्ती परीक्षाओं में हो रही ऐसी धांधलियों की वजह से आम जनता और योग्य छात्रों का पूरी व्यवस्था से विश्वास उठता जा रहा है। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस एस विश्वजीत शेट्टी ने बेहद कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों पर तुरंत रोक लगानी चाहिए और आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "सार्वजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.