जयपुर, मई 13 -- नीट पेपर लीक मामले में राजस्थान से गिरफ्तार आरोपी दिनेश बिंवाल को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस का दावा है कि बिंवाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेता है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी ऐसा ही दावा किया है। बिंवाल के कई ऐसे पोस्टर भी सामने आए हैं जिनमें उसकी तस्वीर के सामने उसने खुद को भाजपा नेता लिखा है। राजस्थान भाजपा की तरफ से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कांग्रेस पार्टी की ओर से बिंवाल की कुछ तस्वीरें और पोस्टर साझा करते हुए लिखा गया, 'ये BJP नेता दिनेश बिंवाल है। BJP नेता दिनेश पेपर लीक माफिया है, जो परीक्षाओं की धांधली में शामिल रहा है। दिनेश ने पहले 30 लाख में NEET 2026 का पेपर खरीदा, फिर इसे कई लोगों को लाखों रुपए में बेच दिया और साथ ही सोशल मीडिया के कई ग्रुपों में फॉरवर्ड किया।...