NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी की हुंकार, बोले-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेंगे
नई दिल्ली, मई 24 -- देश की सबसे बड़ी मेडीकल प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) पेपर लीक के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते और पेपर लीक को रोकने के लिए कुछ फुल प्रूफ सिस्टम नहीं बन जाता। बता दें, राहुल गांधी इससे पहले भी नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर चुके हैं। रविवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर राहुल गांधी ने हैदराबाद में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा किए जा रहे एक प्रदर्शन का वीडियो साझा किया। इस वीडियो के कैप्शन में राहुल गांधी ने लिखा, "जब देश का लाखों युवा सड़क पर हो, 22 लाख बच्चों का भविष्य दांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.